मंत्री आलमगीर आलम से छीने गये सभी विभाग, सीएम ने रखा अपने पास [All departments snatched from Minister Alamgir Alam, CM kept with himself]

1 Min Read

टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में हैं मंत्री

रांची। कैश कांड में जेल में बंद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के विभाग मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने पास ले लिये हैं।

इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी विभाग में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विभागीय सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीएम के पास पूर्व से आवंटित विभागों के अतिरिक्त खुद सीएम की सलाह से उसमें आंशिक संशोधन करते हुए संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग आवंटित किया गया है। पूर्व से आवंटित सभी विभाग सीएम के पास यथावत रहेंगे। यह तत्काल प्रभाव से मान्य होगा।

जानकारी के अनुसार, सीएम ने ऐसा निर्णय लेकर कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है, ताकि वह अपने स्तर से मंत्री आलमगीर आलम पर कारवाई करे या उन्हें इस्तीफा देने को कहे।

इस निर्णय का यह भी संकेत है कि अगर कांग्रेस आने वाले दिनों में कोई निर्णय नहीं लेती है, तो मंत्री आलमगीर को सीएम बर्खास्त भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड का आखिरी दिन, जांच में सहयोग नहीं कर रहे मंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं