रांची। पदभार संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री चंपाई एक्शन मोड में हैं। इसी क्रम में वह गुरुवार को कई विभागों में दी गई नौकरियों का नियुक्ति पत्र बाटेंगे।
इसे लेकर गुरुवार को रांची में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 2854 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
धुर्वा स्थित शहीद मैदान में राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान 1250 प्लस टू विद्यालय शिक्षक, 1500 कनीय अभियंता, 34 खान निरीक्षक, 35 स्ट्रीट लाइट निरीक्षक और 15 पाइप लाइन निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
बता दें कि राज्य के प्लस टू विद्यालयों में 3120 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले वर्ष ही शुरू की गई थी।
इस मौके पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा तैयार विद्या समीक्षा केंद्र का भी शुभारंभ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे।
इसे भी पढ़ें
विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी डिटेल रिपोर्ट








