सीएम हेमंत का दावा- कोरोना के टीके के कारण जा रही उत्पाद सिपाही दौड़ में युवाओं की जान [CM Hemant’s claim – Due to Corona vaccine, youth are losing their lives in constable race]

1 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उत्पाद सिपाही परीक्षा में हो रही युवाओं की मौतें ऐसे नहीं हैं, कोरोना के टीके के कारण उनकी मौतें हो रही हैं।

भाजपा वालों ने चंदे के लिए सबको कोरोना का टीका लगवाया। वो गलत टीका था। पूरी दुनिया में वो टीका बंद कर दिया गया था, पर वो टीका इन्होंने देश के लोगों को लगवाया।

नतीजा ये है कि लोग चलते-चलते मर जा रहे हैं, दौड़ते-दौड़ते मर जा रहे हैं। वे नामकुम मैदान में मंईंया सम्मान योजना के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही हमारी सरकार

हेमंत ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। बता दें कि उत्पाद सिपाही परीक्षा में अब तक 13 युवाओं की मौत हो चुकी है और भाजपा मरने वाले युवाओं के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का एलान कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

खुलासाः उत्पाद सिपाही दौड़ में क्यों जान जा रही युवाओं की ? 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं