डॉक्टरों से सीएम हेमंत की अपील-आपकी वेदना समझता हूं, पर मरीजों की पीड़ा भी समझें [CM Hemant’s appeal to doctors – I understand your pain, but also understand the pain of the patients]

1 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बंगाल की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

बंगाल और केंद्र सरकार की एजेंसियां दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयत्नशील हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि दोषियों को किसी भी क़ीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कड़े कदम उठाने का निर्देश

उन्होंने कहा कि मैं राज्य के सभी साथी डॉक्टरों से अपील करना चाहूंगा कि आपकी सरकार आपकी वेदना में आपके साथ खड़ी है, परंतु राज्य के मरीज़ों का इलाज भी अत्यंत आवश्यक है।

अतः आप काम पर लौटें और मरीज़ों को स्वस्थ बनाने में अपना सार्थक सहयोग करें। मैं बताना चाहूँगा कि मैंने डीजीपी को राज्य के अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है।

बता दें कि झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल का शनिवार को पांचवां दिन है।

इसे भी पढ़ें

सदर अस्पताल और रिम्स के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं