Hemant Soren: सीएम हेमंत 30 जुलाई को लौटेंगे रांची

2 Min Read

Hemant Soren:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अगले दिन 31 जुलाई को रांची आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हवाई अड्डे पर स्वागत करेंगे। साथ ही सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों के साथ अपने आवास पर बैठक करेंगे। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होनेवाली इस बैठक में सत्ता पक्ष अपनी रणनीति तैयार करेगा।

1 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्रः

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें विपक्ष भी सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए विपक्ष की भी जल्द बैठक होगी।

गुरुजी के स्वास्थ्य मं उतार-चढ़ावः

इधर आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुरुजी के इलाज और सेवा को लेकर दिल्ली में जमें मुख्यमंत्री के इस बार कुछ दिनों तक रांची में रहने की संभावना है, क्योंकि विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री का रांची में रहना आवश्यक माना जाता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में लगातार उचार-चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार देखा गया। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर गंभीरता से नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार के प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, बीच बीच में गुरुजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Dhoni’s Birthday: CM हेमंत सोरेन ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई, कहा– ‘झारखंड के लाल को मरांग बुरु दे उत्तम स्वास्थ्य और लंबा जीवन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं