धनबाद में CM हेमन्त आज करेंगे 178 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास [CM Hemant will inaugurate and lay the foundation stone of schemes worth Rs 178 crore in Dhanbad today]

2 Min Read

धनबाद, एजेंसियां। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री 129 करोड़ 30 लाख 29 हजार 63 रुपए की 133 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 48 करोड़ 81 लाख 90 हजार 836 रुपए की 84 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यासः

मुख्यमंत्री धनबाद नगर निगम की 44 करोड़ से अधिक की 83, ग्रामीण कार्य विभाग की 52.73 करोड़ की 20, पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक प्रमंडल) की 3.85 करोड़ की 10, झारखंड शिक्षा परियोजना की 9.93 करोड़ की 8, कल्याण विभाग की 1.29 करोड़ की 7, भवन प्रमंडल की 91 लाख की 3, पथ निर्माण विभाग की 5.50 करोड़ की एक एवं जे.एस.बी.सी.सी.एल. पी.आई.यू. की 11 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटनः

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धनबाद नगर निगम की 46.27 करोड़ की 76, भवन प्रमंडल की 2.09 करोड़ की 7 तथा पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक) प्रमंडल की 44.93 लाख की एक योजना का उद्घाटन करेंगे।

समारोह में माननीय मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच जॉब ऑफर लेटर का वितरण भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें

धनबाद में सोमवार को ‘Skill Conclave 2024’ का आयोजन, CM हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं