रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के प्राइमरी स्कूलों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आज राज्य के 28,995 प्राइमरी स्कूलों में टैबलेट वितरण करेंगे। रांची में आयोजित समारोह में रांची के 12 और अन्य जिलों के 6-6 स्कूलों को मुख्यमंत्री खुद टैबलेट देंगे। वहीं अन्य स्कूलों को 64 प्रखंड कार्यालयों के माध्यम से टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
गिरिडीह को सबसे ज्यादा टैब मिलेंगेः
गिरिडीह को सबसे ज्यादा 2,776 टैबलेट मिलेंगे। वहीं लोहरदगा को सबसे कम 417 टैबलेट दिए जाएंगे। रांची के 1,456 स्कूलों को भी टैबलेट मिलेंगे। पलामू में 2,323, दुमका में 1,797, पश्चिमी सिंहभूम में 1,772 टैबलेट मिलेंगे। सिमडेगा, खूंटी और रामगढ़ को 468, 491 और 468 टैबलेट दिए जाएंगे।
ये होंगे टैबलेट की सुरक्षा के जिम्मेदारः
प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक टैबलेट की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे। अगर टैबलेट चोरी हो जाता है या टूट जाता है, तो उसकी भरपाई संबंधित शिक्षक से की जाएगी। शिक्षक इसे बच्चों की पढ़ाई, शिक्षकों के प्रशिक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने और अनुश्रवण के लिए इस्तेमाल करेंगे।
इसे भी पढ़ें
Vidyawahini [विद्यावाहिनी] : सरकारी शिक्षण व्यवस्था के लिए एक वरदान







