सीएम हेमंत शामिल होंगे अनंत-राधिका की शादी में, मिला आमंत्रण [CM Hemant will attend Anant-Radhika’s wedding, received invitation]

1 Min Read

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) को रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी के शादी समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट रिलायंस इंडस्ट्रीज झारखंड ने मुलाकात कर विवाह का निमंत्रण पत्र सप्रेम भेंट किया।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का विवाह आगामी 12 जुलाई 2024 को रिलायंस कॉरपोरेट आईटी पार्क नवी मुंबई में सम्पन्न होगी।

हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया है कि वह इस विवाह समारोह में अवश्य शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में हासिल किया बहुमत, पक्ष में मिले 45 वोट, विपक्ष में 0 वोट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं