रांची एयरपोर्ट पर CM हेमंत ने राहुल गांधी का किया स्वागत [CM Hemant welcomed Rahul Gandhi at Ranchi airport]

1 Min Read

रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए झारखंड आए हैं। वह आज रांची एयरपोर्ट पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया। राहुल गांधी आज झारखंड में 2 जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे जामशेदपुर में रोड शो भी कर रहे है।

हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करेंगेः

राहुल गांधी जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मानगो तक रोड शो करेंगे। वे जमशेदपुर पूर्वी से अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिमी से मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबेधित करेंगे।

हजारीबाग के बरही से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू के पक्ष में वे वोट की अपील करेंगे। साथ ही बाघमारा के माटीगढ़ा मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के पक्ष में रैली करेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड आदिवासियों का है,और एक आदिवासी ही राज करेगा – हेमंत सोरेन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं