राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाना चाहते हैं CM हेमंत

2 Min Read

रांची। अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने की इच्छा जतायी है। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर निमंत्रण मिला तो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जरूर जायेंगे। पर अभी तक उन्हें अभी तक समारोह के लिए निमंत्रण-पत्र नहीं मिला है। लेकिन यदि निमंत्रण मिलेगा तो वह समारोह में जायेंगे।

सीएम राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि वह धार्मिक व्यक्ति हैं और मंदिरों तथा गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। उन्होंने ईडी के समन को लेकर कहा कि कोई भी सच छिप नहीं सकता।

पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चार साल पूरे कर लिए हैं लेकिन विपक्ष राज्य में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी सरकार के आने के बाद से ही उसे अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम आदिवासी हैं, लेकिन मूर्ख नहीं हैं। हम जानते हैं कि विपक्ष से कैसे निपटना है।

इसे भी पढ़े

लोकसभा चुनाव को लेकर खड़गे, राहुल ने कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ बैठक की

Share This Article
Exit mobile version