सीएम हेमंत ने साधा बीजेपी पर निशानास जारी की “शैडो कैंपेन” की लिस्ट [CM Hemant targets BJP, releases list of “shadow campaign”]

2 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एकस पर कहा कि एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट आपके सामने रखना चाहता हूं। बीजेपी द्वारा “शैडो कैंपेन” के माध्यम से मेरी और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फेसबुक विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 30 दिनों में “झारखंड चौपाल”, “रांची चौपाल” जैसे विभिन्न अकाउंट्स से 72 लाख रुपये के विज्ञापन और पेड बूस्ट किए गए हैं। इन पेजों का कंटेंट देखें तो आपको समझ में आएगा कि इनका एकमात्र उद्देश्य मेरी और राज्य की छवि को धूमिल करना, धार्मिक उन्माद फैलाना और लोगों को आपस में लड़ाना है।

चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, 95,000 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर राज्य और राज्यवासियों की छवि को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

मेरी और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिशः

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, वहीं मैंने किसी भी प्रमोशन पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया। आप किसी भी सोशल मीडिया की एड लाइब्रेरी में जाकर यह सत्यापित कर सकते हैं। क्योंकि हमारा मानना है कि गलत तरीके से जीतने से बेहतर है अपने सिद्धांतों पर डटे रहना।

तानाशाहों के पास भले ही अरबों रुपये हों, जो उन्होंने नकली वैक्सीन और दवाइयां बेचकर कमाए हैं, लेकिन इससे वे कभी वास्तविक प्रगति नहीं कर पाएंगे। मेरी असली ताकत आप लोग हैं। जेल जाने से लेकर आज तक आपने हमेशा मेरा साथ दिया है – इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं