CM Hemant Soren:
रांची। झारखंड में राम नवमी हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाई गई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ किया हुआ।कई जगहों पर छोटे बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन किया गया। राजधानी रांची में भी श्रीराम-सीता सहित हनुमान जी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। अपर बाजार स्थित महावीर मंदिर, मेन रोड बजरंग बली मंदिर, तपोवन राम मंदिर आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार रही।
इस बीच सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तपोवन मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।
CM Hemant Soren : मंदिरों में गूंज रहे थे मंगल गीतः
राजधानी रांची के 10 बड़े मंदिरों के अलावा शहर और आसपास के इलाके के 100 के करीब राम, सीता और हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। रांची के अपर बाजार स्थित महावीर मंदिर सौ साल का इतिहास समेटे हुए हैं। यहां भी भक्तों के आने-जाने और पूजा पाठ होता रहा। मंदिरों में राम और हनुमान से जुड़े मंगल गीत बजते रहे।
इसे भी पढ़ें
सीएम हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर के बाहा पर्व में की शिरकत, आदिवासी समाज को सशक्त बनाने की बात








