CM Hemant Soren: सभी व्यवस्था का मेंटेनेंस करने का निर्देश
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। साथ ही साथ नियमित साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का मेंटेनेंस सुनिश्चित करें।
CM Hemant Soren:सीएम के साथ ये रहे मौजूदः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन स्थित अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल सहित झारखंड भवन, नई दिल्ली के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़े
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष, गुरुजी ने की घोषणा





