सीएम हेमंत सोरेन 332 सीएचओ को सौपेंगे नियुक्ति पत्र [CM Hemant Soren will hand over appointment letters to 332 CHOs]

2 Min Read

रांची: सीएम हेमंत सोरेन 29 अगस्त यानि आज प्रोजेक्ट भवन सभागार में 332 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। सभी सीएचओ की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जा रही है।

एनएचएम, झारखंड के प्रशासी पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण किशोर ने इसके लिए सभी चयनित सीएचओ को गुरुवार को 10:30 बजे प्रोजेक्ट भवन सभागार में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत 12 बजे से होगी।

नियुक्ति के बाद सभी सीएचओ को विभिन्न जिलों में अवस्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थापित किया जाएगा।

मानदेय के रूप में हर माह 25000 रुपए एवं परफॉरमेंस बोनस के रूप में हर माह 15000 रुपए देय होगा।

बता दें कि फरवरी में राज्य रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के 865 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए 16 मार्च तक आवेदन लिए गए थे।

इसी के तहत मेरिट के आधार पर चयनित 332 सीएचओ को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जा रहा है।

नियुक्ति के बाद प्रारंभिक अनुबंध अवधि एक वर्ष के लिए होगा। संतोषजनक प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर अनुबंध का नवीकरण होगा।

इसे भी पढ़ें

1500 नवनियुक्त पीजीटी शिक्षकों को सीएम हेमंत ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं