CM Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन अचानक ही दिल्ली गये

Anjali Kumari
1 Min Read

CM Hemant Soren:

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अचानक ही सोमवार की सुबह दिल्ली जाना पड़ा है। उनके साथ पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन भी गई हैं। बताया जा रहा है कि यह यात्रा अचानक ही शेड्यूल हुई है। यह पहले से तय नहीं थी। इसे लेकर कोई सरकारी बयान भी जारी नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि सीएम सोरेन दिल्ली में सारंडा वन्य जीव अभ्यारण्य के विषय पर विधि विशेषज्ञों से मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है और कोर्ट में आठ अक्टूबर को सुनवाई होनी है। इसलिए कयास लगाये जा रहे हैं राज्य के कुछ अधिकारी भी दिल्ली जा सकते हैं। संभावना है कि सीएम जल्द ही दिल्ली से लौट आयेंगे।

इसे भी पढ़ें

CM Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने दी सौगात, 30 सितंबर तक 4120 और अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति पत्र


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं