CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे बनारस, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा [CM Hemant Soren reached Banaras with wife Kalpana, worshiped at Kashi Vishwanath temple]

1 Min Read

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे के बाद आज बनारस पहुंचे। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना किए।

इस दौरान उन्होंने सभी के लिए सुख- समृद्धि और शांति की कामना की।मौके पर उनके साथ पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी साथ मौजूद रही।

बता दें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देर शाम रांची लौटेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ महादेव जी के दर्शन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। हर हर महादेव!’

इसे भी पढ़ें

दिल्ली पहुंचे हेमंत, सोनिया से मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं