CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग किया सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर का निरीक्षण {CM Hemant Soren inspected Sirmatoli-Mekon flyover with wife Kalpana}

1 Min Read

रांचीराजधानी रांची को जल्द एक ओर फ्लाईओवर मिलने वाला है। यह फ्लाईओवर सिरमटोली से मेकॉन के बीच बन रहा है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ पटेल चौक से निवारणपुर के बीच बनने वाले केबल ब्रिज का काम बाकी है। सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
20 मिनट में तय होगी 5 किमी की दूरीः

इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद सुबह-शाम और दोपहर में स्कूल बसों वालों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। लगभग पांच किमी की दूरी 20 मिनट में पूरी हो जाएगी। अभी इसे तय करने में घंटे भर का समय लगता है। सिरमटोली चौक से मेकॉन चौक तक बन रहे इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा राजेंद्र चौक में उतर रहा है। दूसरा हिस्सा मेकॉन चौक में उतरेगा। इस फ्लाईओवर का पूरा प्रोजेक्ट 337 करोड़ रुपए का है। इसे एलएंडटी कंपनी बना रही है।

इसे भी पढ़ें

भारत सरकार एमएसडीई के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने झारखंड में प्रेझा फाउंडेशन के प्रयासों को सराहा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं