CM Hemant Soren: सीएम हेमंत आज कई विभागों की करेंगे समीक्षा [CM Hemant will review many departments today]

1 Min Read

CM Hemant Soren:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रोजेक्ट भवन में दिन के 11.30 बजे से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वह वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धि और वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक तैयारी के साथ आने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने बीते बुधवार को कल्याण, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक विभागों की समीक्षा की थी। सरकार की योजनाओं को गति देने और प्राथमिकता पर जोर देने के उद्देश्य से आज की समीक्षा बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CM Hemant Soren: सीएम अधिकारियों संग जा रहे विदेशः

बताते चलें कि 19 अप्रैल से मुख्यमंत्री अधिकारियों की टीम के साथ विदेश दौरे पर जानेवाले हैं। इस दौरे से पूर्व वह विभागों को टास्क दे देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

जीवन में खेलकूद की बड़ी अहमियत : हेमंत सोरेन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं