CM Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन 27 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक [CM Hemant Soren will hold a high level meeting on May 27]

1 Min Read

CM Hemant Soren:

रांची। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर CM हेमंत सोरेन यानी मंगलवार को दोपहर 2 बजे झारखंड मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस अहम बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, DGP समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। गृह सचिव वंदना दादेल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बैठक में जिलों और अन्य कार्यालयों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। इस दौरान विधि व्यवस्था से जुड़े 16 अहम एजेंडों पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

CM Hemant Soren: इन मुद्दों पर होगी विशेष चर्चाः

बैठक में बड़ी आपराधिक घटनाएं, साइबर क्राइम, अवैध हथियार, अवैध घुसपैठ, महिलाओं व एससी-एसटी के प्रति अत्याचार, भूमि विवाद, मॉब लिंचिंग, माननीयों व न्यायालयों की सुरक्षा, सांप्रदायिक घटनाएं, जातीय तनाव, एसिड अटैक, अवैध खनन, अवैध लॉटरी व अवैध शराब जैसे मामलों पर चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

PM Narendra Modi: जैन धर्म के मूल्य आतंकवाद, युद्ध और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से निपटने मददगार : पीएम नरेंद्र मोदी

Share This Article
Exit mobile version