CM Hemant Soren: सीएम हेमंत ने तपोवन मंदिर के नवनिर्माण का किया शिलान्यास, भूमि पूजन में हुए शामिल [CM Hemant laid the foundation stone for the reconstruction of Tapovan temple, participated in the Bhoomi Pujan]

1 Min Read

CM Hemant Soren:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। बता दें कि यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर की तरह तैयार किया जाएगा और इसमें अयोध्या से लाए गए विशेष पत्थरों का उपयोग किया जाएगा।

CM Hemant Soren: अयोध्या की तर्ज पर बन रहा मंदिरः

इस मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध वास्तुकार आशीष सोमपुरा ने तैयार किया है, जो अयोध्या के श्रीराम मंदिर का भी नक्शा बना चुके हैं। मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा और इसमें भगवान श्रीराम के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। भक्तों के लिए मंदिर एक आध्यात्मिक और दर्शनीय स्थल बनकर उभरेगा।

इसे भी पढ़ें

CM Hemant Soren: सीएम हेमंत आज कई विभागों की करेंगे समीक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं