Hemant Soren: सीएम हेमंत बोले- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मिल कर आगे बढ़ाए

2 Min Read

Hemant Soren:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी संस्कृति समृद्ध है। हम सबको मिलकर इसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने ये बातें रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित “करम पूर्व संध्या समारोह-2025” में कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है। पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं।

पूरी दुनिया आदिवासी समाज को लेकर गंभीरः

उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की संरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाए गए हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। पूरी दुनिया में आदिवासी समाज के प्रति हमेशा विचार-विमर्श होता रहा है। आदिवासी समाज कई कारणों से, कई नीतियों की वजह से इधर-उधर बिखर जाता है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थितः

कार्यक्रम में मंत्री चमरा लिंडा, विधायक जिगा सुसारन होरो सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मनाएः

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का माहौल है। राज्य के अलग-अलग गांव, मोहल्ले, टोलों में करम महोत्सव मनाया जा रहा है। करम महोत्सव सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि जहां-जहां हमारे आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, वहां भी करम महोत्सव की तैयारी की गई है। सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren: पटना में आज विपक्ष शक्ति प्रदर्शन, राहुल-तेजस्वी के साथ मौजूद रहेंगे हेमंत सोरेन


Share This Article
Exit mobile version