नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आमंत्रण पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति भवन में आयोजित उस भोज में शामिल हुए, जिसमें दुनिया के दिग्गज जुटे थे।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भोज में जी-20 सम्मेलन में भाग लेने आये दुनिया के प्रमुख देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल थे। राष्ट्रपति के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें मेजबानी की भूमिका में दिखे। देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हुए।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन इस आयोजन में पड़ोसी राज्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हर जगह दिखे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से भी कराई। सीएम हेमंत भी आवभगत से काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है और कहा कि जी-20 में विदेशी मेहमानों के साथ।







