सीएम हेमंत पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की बेटी को दी श्रद्धांजलि [CM Hemant reached Jamshedpur, paid tribute to former MP’s daughter]

1 Min Read

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज जमशेदपुर पहुंचे। यहां वे पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के सोनारी स्थित आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

मौके पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें

क्या BJP के इस प्लान में उलझे हैं JMM , हेमंत और चंपाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं