सीएम हेमंत पत्नी कल्पना सोरेन के संग पहुंचे विधानसभा [CM Hemant reached Assembly with wife Kalpana Soren]

1 Min Read

प्रोटेम स्पीकर का किया अभिवादन

रांची। झारखंड की छठी विधानसभा के पहले सत्र का आगाज आज 9 दिसंबर को हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन (गांडेय विधायक) के साथ विधानसभा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा के अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सदन में दाखिल हुए।

फिर प्रोटेम स्पीकर डॉ स्टीफन मरांडी को गुलदस्ता भेंट किया और उनका अभिवादन किया। बता दें कि विधानसभा का चार दिवसीय सत्र 9 दिसंबर से शुरू हो गया है, जो 12 दिसंबर तक चलेगा।

इस दौरान नए विधायकों का शपथ ग्रहण, विधानसभा अध्यक्ष का चयन, अनुपूरक बजट और राज्यपाल का अभिभाषण समेत अन्य कार्यवाही चलेगी।

इसे भी पढ़ें

दिसंबर के पहले हफ्ते में होगा छठी झारखंड विधानसभा का पहला सत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं