सीएम हेमंत ने पत्नी संग गिरिडीह के मांझी थान में की पूजा [CM Hemant performed puja with his wife at Manjhi Thana in Giridih]

2 Min Read

राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गिरिडीह दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मारांग बुरु दिशोम मांझी थान में पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पूजा की। यहां पुजारी चांदोलाल टुडू ने पारंपरिक संथाली तरीके से पूजा अर्चना करवायी। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति की कामना की।

इसके बाद हेमंत सोरेन ने पुजारियों और आदिवासी महिलाओं के साथ कुछ पल के लिए बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांझी थान के बाहर पहाड़ पर पौधारोपण किया। इसके बाद हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मधुबन के क्षेत्रपाल भोमिया जी बाबा मंदिर पहुंचे और दर्शन किया।

यहीं पत्नी कल्पना सोरेन ने 5 माह पहले मांगी थी मन्नत

बता दें कि मारांग बुरु दिशोम मांझी थान के प्रति संथाल समाज की विशेष आस्था है। कहा जाता है कि संथाल समाज के लोग जब भी कुछ कार्य करते हैं तो दिशोम मांझी थान को याद करते हैं।

जब हेमंत सोरेन जेल में बंद थे उस समय 4 मार्च को कल्पना मुर्मू सोरेन यहां पहुंची थी। यहां पर पूजा करने और मन्नत मांगने के बाद कल्पना सोरेन गिरिडीह झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं थीं और राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

ऐसे में यह स्थल काफी पूजनीय है और संथाल समाज के लोगों की अटूट आस्था भी जुड़ी हुई है।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के अलावा जिले के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावा कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

हेमंत और कल्पना पहुंचे मां बंगलामुखी मंदिर, लिया आशीष

Share This Article
Exit mobile version