रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ स्मार्ट सिटी में 11 मंत्रियों के लिए बन रहे बंगलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने निर्माणाधीन बंगलों के अंदर जाकर हर तरफ से देखा, परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने हर हाल में निर्माण कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूरा करने का दिया, ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।
मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब, बैडमिंटन कोर्ट और पुलिस बैरेक का भी निरीक्षण किया। सीएम ने मंत्रियों के आवासीय परिसरों में बच्चों के खेलने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।
ये अधिकारी रहे मौजूदः
निरीक्षण के क्रम में सीएम के साथ अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल, स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार, जीएम राकेश नंदकुलियार आदि उपस्थित थे।
70 करोड़ की लागत से बन रहे 11 बंगलेः
बताते चलें कि 70 करोड़ रुपए से मंत्रियों के लिए स्मार्ट सिटी परिसर में 11 बंगले बनाए जा रहे हैं। हर बंगला डबल फ्लोर का है। ग्राउंड फ्लोर पर 2 बेडरूम, प्रतीक्षालय, बैठक कक्ष, दो शौचालय, पैंट्री रूम, गार्ड रूम, डाइनिंग कम कॉन्फ्रेंस हॉल हैं। हर बंगले में बालकनी वाले 5 बेडरूम हैं। फर्स्ट फ्लोर पर मास्टर बेडरूम समेत कुल 3 बेडरूम बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें
CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग किया सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर का निरीक्षण
