CM हेमंत ने अवैध बालू पर रोक का दिया निर्देश [ CM Hemant gave instructions to stop illegal sand ]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।

सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करती तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया। साथ ही अन्य जिलों के डीसी को भी कार्रवाई करने को कहा है।

उधर दुमका में लॉटरी के अवैध धंधे पर भी डीसी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

दुमका में लाटरी के चक्कर में पड़ रहे बच्चे और युवाः

सोशल मीडिया पर डाली गयी एक खबर के अनुसार दुमका में रातों रात करोड़पति बनने के चक्कर में युवाओं के बर्बाद होने की जानकारी दी गयी है।

कहा है कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गवां रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए ये निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें

अवैध लेनदेन में धराया झारखंड का बड़ा आईटी अफसर, 3 कारोबारी भी हिरासत में [Big IT officer of Jharkhand caught in illegal transactions, 3 businessmen also detained]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं