सीएम हेमंत ने आधी आबादी को रक्षाबंधन की दी बधाई [CM Hemant congratulated half the population on Rakshabandhan]

1 Min Read

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। एक संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा है, रक्षाबंधन का यह पावन पर्व झारखंड की आधी आबादी को स्वस्थ जीवन, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे, यही कामना करता हूं।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत आपके इस भाई और झारखंड सरकार ने राज्य की लाखों बहनों को इस ऐतिहासिक योजना के तहत सम्मान देने का जो महाभियान शुरू किया, वो फलीभूत हो रहा है।

सीएम ने कहा- बहनों के बैंक खाते में सम्मान राशि जानी शुरू हो चुकी है। हर साल, हर बहना को 12 हजार रुपए की सम्मान राशि उनकी शक्ति बन रही है, उनकी ताकत बन रही है।

आप सभी को पुनः अनेक-अनेक बधाई और जोहार। भाई-बहन के अटूट स्नेह के इस पावन रक्षा बंधन त्योहार पर झारखंड समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

इसे भी पढ़ें

संथाल को झारखंड से अलग करना चाहती है बीजेपीः हेमंत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं