सीएम हेमंत ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई, कहा- विश्वास है आपका स्नेह मिलता रहेगा [CM Hemant bid farewell to Governor CP Radhakrishnan, said- I am confident that he will continue to receive your love]

1 Min Read

रांची। झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन आज झारखंड से वापस चले गये। उनकी विदाई से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद थीं।

इस अवसर पर सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उनके स्वस्थ जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन झारखंडवासियों को सदैव मिलता रहेगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये गये हैं सीपी राधाकृष्णन

सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मुलाकात के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद नलिन सोरेन राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अनुराग गुप्ता, सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। सबसे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सप्रेम विदाई दी है।

इसे भी पढ़ें

9 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं