झारखंड में भगवान बिरसा और सिदो-कान्हू के नाम पुरस्कार का CM हेमंत ने किया ऐलान [CM Hemant announced awards in the name of Bhagwan Birsa and Sido-Kanhu in Jharkhand ]

1 Min Read

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि अगर झारखंड में फिर से उनकी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम बदलकर ”भगवान बिरसा मुंडा- भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार” रखा जाएगा।

उन्होंने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडस एक्स पर की है। बता दें कि इससे पहले 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर केंद्र सरकार ने भी कई घोषणाएं की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक कार्यक्रम में आदिवासियों के लिए 6640 करोंड़ रुपये की योजनाओं का ऐलान किया।

साथ ही बिरसा मुंडा के नाम पर चांदी का सिक्का और डाक टिकट जारी किया। वहीं दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर ”बिरसा मुंडा चौक” कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपत्ति भी जताई थी।

उन्होंने कहा था कि सिर्फ एक छोटे से चौक का नाम बदलना धरती आबा का अपमान है। इस फैसले के तुरंत वापस लिया जाए।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत ने धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि [CM Hemant paid tribute to Dharti Aaba Birsa Munda]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं