CM Hemant Soren: केंद्र से नाराज सीएम हेमंत बोले-हम अपनी पर आये, तो देश में हो जायेगा अंधेरा

3 Min Read

CM Hemant Soren

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र सरकार के रवैये से काफी नाराज है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट में झारखंड की अनदेखी किये जाने से वह भड़के हुए हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि केंद्र ने हमें ठेंगा दिखाया है। यदि हम अपनी पर आ गये, तो पूरे देश में अंधेरा छा जायेगा।

महंगाई पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री ने देश में कोयला और खनिजों ही नहीं दाल-चावल महंगी होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 में झारखंड की उपेक्षा का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि खेती को विदेशी बाजारों के लिए खोलना किसानों के साथ अन्याय है। हेमंत सोरेन ने बीते गुरुवार की देर शाम झारखंड मंत्रालय में मीडिया से कहा कि झारखंड के साथ हमेशा ही अन्याय होता रहा है।

किसानों की मुश्किलें बढ़ेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारत सरकार जो बजट लेकर लाई है, उस बजट में कितना पैसा देश के विकास में लगेगा? पूरे देश में भुखमरी की स्थिति खड़ी हो जाएगी। आज देश के विकास में कृषि का मजबूत स्थान रहा है, लेकिन कृषि के क्षेत्र को भी विदेशी बाजारों के लिए खोल दिया गया। विदेश से आने वाले कृषि यंत्र हो या अनाज हो, वो अब भारत के बाजार में बिकेंगे। अब यहां के क्या किसान उनके साथ कंपटीशन कर पाएंगे?
हेमंत सोरेन ने कहा कि यह तो स्थिति है। अब बाकी व्यापार जगत का क्या होगा वो तो व्यापारी लोग बताएंगे। जो किसान मजदूरों को बात करते हैं, उनकी परेशानी बढ़ेगी।

असम में झारखंड के आदिवासियों की स्थिति ठीक नही

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के दिन में भी झारखंड के आदिवासियों की स्थिति क्या है, ये किसी से छिपी नहीं है। असम में 100 से 150 साल से रह रहे झारखंड के आदिवासी देश आजाद होने के पहले भी अपने हक-अधिकार से लिए जूझ रहे हैं। आवाज उठाते हैं तो मारे जाते हैं, यह स्थिति है। देश के अंदर ही अलग तरीके का देश चल रहा है।

Share This Article