सीएम चंपाई का जेएसएससी को निर्देश-सितंबर तक पूरी करें सारी नियुक्तियां [CM Champai’s instructions to JSSC – complete all appointments by September]

3 Min Read

रांची। सीएम चंपाई सोरेन ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की।

इस दौरान उन्होंने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि सितंबर तक सभी नियुक्तियां पूरी कर ली जाएं।

मुख्यमंत्री ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से ली जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की जानकारी ली।

उन्होंने आयोग के अध्यक्ष से कहा कि जो भी कैलेंडर जारी करें उसी के प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन करें।

विभागों में खाली पड़े पद जल्द से जल्द भर जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ऐसे में सरकारी विभागों में जो भी रिक्तियां हैं और जिन पदों पर नियुक्ति की जानी है, उसकी चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नियुक्तियों में सरकार की नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का पालन होना चाहिए।

अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी द्वारा जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन हो, उसमें पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।

इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर पेपर लीक जैसी घटनाएं होती है तो जो भी दोषी पाए जाएंगे दोषी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्पाद सिपाही और आरक्षी नियुक्ति को लेकर दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने डीजीपी और जेएसएससी अध्यक्ष से कहा कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 580 पद और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के 4919 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करें।

इस पर डीजीपी ने बताया कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी माह शुरू हो जाएगा।

इसकी प्रक्रिया पूरी होने पर सफल अभ्यर्थियों की सूची जेएसएससी को उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि झारखंड उत्पाद सिपाही और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यार्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण में पारदर्शिता और निगरानी के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन का आदेश, सीएम एक्सीलेंस स्कूलों में नियमित शिक्षकों हों 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं