सीएम चंपाई ने पीएम पर कसा तंज, कहा-आदिवासी विरोधी लोग यहां वोट मांगने आ जाते हैं

2 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कंज कसा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी विरोधी लोग यहां वोट मांगने आ जाते हैं।

OBC आरक्षण और आदाविसी सरना कोड राजभवन रोक देता है। फिर भी बीजेपी के नेता आदिवासियों से वोट मांगने झारखंड आ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति, 27% ओबीसी आरक्षण तथा आदिवासी/ सरना धर्म कोड जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों को सालों-साल राज भवन द्वारा रुकवाया जाता है।

उसके बाद भी, पता नहीं कैसे ये आदिवासी विरोधी लोग झारखंड में वोट मांगने आ जाते हैं।

चंपाई ने कहा कि झारखंड की जनता अब जागरूक हो चुकी है। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि कौन उनके हितों को रक्षा कर सकता है।

कौन उनके नाम पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहा है। वन संरक्षण संशोधन अधिनियम जैसे कानूनों के सहारे हमारे जल-जंगल और जमीन को निशाना बनाने वालों को इन चुनावों में करारा जवाब मिलेगा।

कहा, इसका अंदाजा खुद बीजेपी को भी हो चुका है। इसीलिए अब 400 पार वाला नारा ये लोग भूल चुके हैं।

सीएम ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जन्मभूमि गुमला में आयोजित राहुल गांधी की महारैली पर कहा कि प्रदेश एवं देश में इंडिया गठबंधन के पक्ष में चल रही आंधी का संकेत दे दिया है।

देश के लोकतंत्र को बचाने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षित रखने की इस मुहिम में झारखंड की जनता हमारे साथ है।

यहां की जनता, जुमलों से आगे बढ़ कर, एक ऐसी सरकार एवं दलों का समर्थन कर रही है, जो उनके लिए पेंशन, राशन, कपड़ा, आवास एवं बच्चो के लिए बेहतर शिक्षा का इंतजाम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

ढाबे पर चाय पीते सीएम चंपाई और मंत्रियों की तस्वीर वायरल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं