रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में सिर्फ नेतृत्व बदला है, इरादा वही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शरू किये गाये सारे कार्य पूर्ण किये जायेंगे।
उनके द्वारा शुरू की गई सारी जन कल्याण योजनाएं आगे बढ़ाई जायेंगी। मुख्यमंत्री चंपई मंगलवार को झारखंड विधानसभा का दो दिनी विशेष समाप्त होने के बाद बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि हेमंत सोरेन निर्दोष हैं। उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है। उन्हें पांच साल के लिए जनादेश मिला था, लेकन साजिश कर इसे चार साल में ही रोक दिया गया।
बताते चलें कि बीते सोमवार को चंपई सोरेन ने सदन के अंदर कहा था यह हेमंत सरकार पार्ट-2 है। समय बहुत कम है। लोकसभा चुनाव के बाद काम करने के लिए कुछ माह ही मिलेंगे।
ऐसे में नये कार्य शुरू करने से बेहतर है कि पुराने कार्यों और योजनाओं को ही आगे बढ़ाया जाये।
इसे भी पढ़ें
JSSC-CGL पेपरलीक की जांच अब ED करेगी, देश में ऐसा पहला मामला

