रांची, एजेंसियां। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की है।
सोमवार को उन्होंने रांची के होटवार जेल पहुंचकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच क्या बात हुई , इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
इससे पहले मुख्यमंत्री पद का प्रभार संभालने के बाद सीएम चंपाई सोरेन जेल जाकर हेमंत सोरेन से मिले थे।
बता दें कि जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने की दावेदारी पेश की थी।
इसके बाद उन्होंने 2 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लिया था। दोनों की मुलाकात को लेकर अटकले तेज हैं कि आखिर बंद कमरे में क्या गुफ्तगू हुई है।
इसे भी पढ़ें
बीजेपी विधायकों संग नामांकन करने विधानसभा पहुंचे प्रदीप वर्मा








