जेल में हेमंत से मिले सीएम चंपाई

1 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने होटवार जेल पहुंचे।

यहां दोनों लगभग आधे घंटे तक साथ रहे। बंद कमरे में दोनों की बात हुई। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह मुलाकात कल यानी 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर हुई है।

संताल की तीन सीटों पर मतदान के साथ ही 4 जून को मतगणना भी होनी है। इसी पर चर्चा करने के लिए चंपई सोरेन होटवार जेल पहुंचे थे।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि चंपई सोरेन के साथ और कौन-कौन था। बता दें कि हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली है।

इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर 10 जून को सुनवाई होगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के कई जिलों में छाये बादल, हो सकती है बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं