सीएम चंपाई ने गिरिडीह में किया मेगा लिफ्ट सिचाई योजना का शिलान्यास, कहा-बीजेपी की गारंटी पर मत जाइये

3 Min Read

गिरिडीह,एजेंसियां। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को गिरिडीह के पीरटांड़ मे मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की गारंटी पर मत जाइये। वो सब खोखले हैं। हम सिर्फ काम करने में यकीन रखते हैं।

जैसे ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 2019 में सरकार आई वैसे ही कोरोना जैसे महामारी आ गई। दो साल तक हम उसमें काम नहीं कर पाए।

हमारी सरकार को भाजपा वाले लोगों ने अस्थिर करने की कोशिश की। कभी स्थिरता से काम नहीं करने दिया। हमारे लोगों के पास खेत खलिहान होते हुए भी लोग बाहर जा रहे हैं।

इसलिए ये योजना हेमंत बाबू लेकर आए। यहां के किसानों को हम पानी देंगे। किसानों को उनके पैरों पर खड़ा करेंगे। उनका घर परिवार अच्छा चलेगा।

लंबा समय तक भाजपा वालों ने राज्य को चलाया। कभी भी इस तरह का योजना नहीं लाया। एक मीटर भी पाइप नहीं बिछाया।

सिर्फ झारखंड के खनिज संपदा पर नजर थी। जो बुनियादी समस्या है उसको हम तभी खत्म कर पाएंगे, जब हमारे किसान मजबूत होंगे।

जब आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक व्यवस्था पक्की होगी तो हम पलायन नहीं करेंगे। मजदूर बनकर नहीं जाएंगे बाहर।

भाजपा की गारंटी पर मत जाइए। हर समय झारंखंड को केंद्र सरकार ने धोखा दिया है। इसलिए अबुआ आवास लाना पड़ा।

यहां के खनिज संपदा को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात भेजा गया। अगर यहां 2 प्रतिशत भी खर्च होता तो आज झारखंड का भाग्य कुछ और होता।

हम ऐसी व्यवस्था लाएंगे कि यहां का गरीब गुरबा अपने पैर पर खड़े हो सके। यहीं सोचकर हमने रोटी, कपड़ा मकान की बात सोची।

इस इलाका में डीवीसी भी है। डीवीसी यहां का पानी उपयोग किया। यहां का हर चीज उपयोग करता है।

लेकिन यहां के मजदूर खेत खलिहान में काम करने वाले किसान के बारे में नहीं सोचा कि कैसे उनको पानी मिले। मात्र 2 साल में हमने इतना काम किया।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड में आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा, 16 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं