धनबाद। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को बराकर नदी पर बनने वाले बरबेंदिया पुल का शिलान्यास किया।
इस पुल के निर्माण पर 285 करोड़ खर्च होंगे। यह पुल धनबाद और जामताड़ा को जोड़ेगा। इसके बनने से दोनों जिलों के लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
इस पुल की मांग दोनों ही जिलों के लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी। इससे पहले सीएम चंपाई सोरेन हेलीकॉप्टर से जामताड़ा पहुंचे।
इसे लेकर वीर ग्राम फुटबॉल मैदान में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधायक डॉ इरफान अंसारी, जामताड़ा डीसी कुमुद सहाय, एसपी अनिमेष नैथानी के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हवाई पट्टी पर उनका स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री को जिला पुलिस बल के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर वैदिक मत्रोंच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने 285 करोड़ की लागत से बनने वाले बरबेंदिया पुल का शिलान्यास किया।
इसे भी पढ़ें

