सीएम चंपाई ने झारखंड की जनता का जताया आभार [CM Champai expressed gratitude]

1 Min Read

रांची। लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग साफ हो गये हैं। झारखंड में इंडिया अलायंस के पांच प्रत्याशियों की जीत तय हो चुकी है।

इसे लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ट्वीट कर लोगों का धन्यावाद किया है। उन्होंने लिखा है “धन्यवाद झारखंड मात्र एक सांसद के साथ शुरू हुए इस चुनाव अभियान के बाद आपने इंडिया गठबंधन के 5 सांसद एवं 1 विधायक चुन कर, हम पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए हम लोग आपके आभारी हैं।”

सीएम ने आगे लिखा है “सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं हर एक वोटर को धन्यवाद। झूठे आरोपों, अफवाहें फैलाने वाले प्रचार तंत्र एवं तमाम साजिशों को दरकिनार करते हुए आप सभी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिस प्रकार आशीर्वाद दिया है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

आप सभी के सहयोग से, झारखंड के विकास एवं यहां की आम जनता की सेवा का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।”

इसे भी पढ़ें

तेलुगु अभिनेत्री हेमा गिरफ्तार, ये है आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं