सीएम चंपाई सार्वजनिक गतिविधियों से दूर [CM Champai away from public activities]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

टल गया नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 1 जुलाई की शाम से ही अपनी सार्वजनिक गतिविधियां बंद कर दी है।

आज उनको दुमका में एक कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन, वह नहीं गये। मुख्यमंत्री को पीजीटी टीचरों को नियुक्ति पत्र देना था।

वह भी स्थगित हो गया। जानकारी के मुताबिक चंपाई सोरेन अपने आवास में किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं।

उनके अचानक से छुट्टी पर भी चले जाने की चर्चा है। ऐसे में हेमंत सोरेन की सक्रियता की वजह से ऐसी चर्चा जोरों पर है कि झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन होगा।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि उनके जेल जाने से झारखंड में 5 महीने जनता के लिए मुश्किल रहे।

वहीं, दूसरी ओर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यदि हेमंत सोरेन सरकार का नेतृत्व संभालना चाहते हैं तो खुशी की बात है। उनका स्वागत है।

झारखंड की सियासत के लिए अगले कुछ दिन अहम

कथित जमीन घोटाला केस में जेल में बंद हेमंत सोरेन को 148 दिन बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है।

राज्य में 4 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर हेमंत सोरेन की वापसी झामुमो के लिए आत्मबल बढ़ाने वाला है। झारखंड की सियासत में अगले कुछ दिन बहुत अहम हैं।

इसे भी पढ़ें

सीएम चंपाई से मुलाकात के बाद हेमंत ने फिर पोस्ट की कविता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं