खेलो झारखंड के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन समारोह [Closing ceremony of sports competition under Khelo Jharkhand]

2 Min Read

पिस्का नगड़ी। झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड अंतर्गत खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया।

प्रखंड के संत जोसेफ मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य विधाओं की जानकारी आवश्यक है।

खेल के माध्यम से बच्चे अपना भविष्य संवार सकते हैं। बच्चों को पढाई के समय पढाई और खेल के समय खेल पर एकाग्र रहना चाहिए।

उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित केशव कुमार भगत ने कहा कि इस कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम में प्रखंड के 20 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वालीबाल, फुटबॉल,खो खो, कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएं की गई।

उद्घाटन समारोह 10 सितंबर को किया गया था। फुटबॉल में अंडर 14 और अंडर 19 के मैच में विजेता और उप विजेता सहित अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

स्वागत भाषण प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता तथा संचालन ऐनुल अंसारी और संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर लेखापाल विभा राय, सीआरपी रजनीकांत कुमार, सुमन प्रसाद, बीआरपी ब्रजेश कुमार पांडेय सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकायें, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

संत जोसेफ मध्य विद्यालय में हुआ खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं