NUSRL में चला सफाई अभियान और हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता [Cleanliness campaign and poster making competition held in NUSRL]

2 Min Read

रांची। नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस आयोजन में सफाई अभियान, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताना शामिल था।

गांधीयन पीस क्लब और सेंटर फॉर पीस एंड रिसर्च इन ट्राइबल राइट्स के छात्रों ने मिलकर यह आयोजन किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने गांधी जी के सिद्धांतों को चित्रित किया। उन्होंने सफाई के महत्व और सफाई कर्मियों के सम्मान का संदेश दिया।

स्वच्छता का लिया संकल्पः

इस प्रतियोगिता में छात्रों ने गांधी जी के सिद्धांतों के अनुसार इस धरती को साफ और सुरक्षित रखने का संदेश देने का प्रयास किया।

पोस्टर के माध्यम से छात्रों ने यह भी संदेश दिया कि सफाई के पेशे से जुड़े योद्धाओं को सम्मान की दृष्टि से देखना कितना आवश्यक है।

प्रतियोगिता में 9 पोस्टर तैयार किए गए। इनमें राजश्री तिग्गा और अनुष्का गौतम ने व्यक्तिगत रूप से पोस्टर बनाए।

वहीं 5 टीमों ने सामूहिक रूप से कार्य किया जिसमें गौतम, अंबिका, विशाल, उम्बुल टोपनो, श्रुति, आइरिस, साक्षी, अनिशा, अनीश और पॉल शामिल थे। इनमें से सर्वश्रेष्ठ पोस्टर्स को 1000, 500, और 300 रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

छात्रों ने बुजुर्गों के साथ बिताया समयः

इसके अलावा, छात्रों ने विश्वविद्यालय में सफाई अभियान चलाया। साथ ही वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया।वहीं विश्वविद्यालय के छात्र रजत ने बताया कि बुजुर्गों के साथ समय बिताकर बेहद खुशी हुई।

हमने साथ में गीत गाए, खुशियां बांटी और उनसे जीवन के महत्वपूर्ण सीखें लीं।साथ ही वाइस चांसलर डॉ. प्रो. अशोक आर. पाटिल ने कहा, “नई पीढ़ी सफाई अभियान और जागरूकता फैलाने में सक्रिय है। वृद्धाश्रम में समय बिताना नई पीढ़ी की भावनाओं और मूल्यों को दर्शाता है।”

यह आयोजन गांधी जी के सिद्धांतों को जीवित रखने और समाज में स्वच्छता और सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक कदम है।

इसे भी पढ़ें

आइटीबीपी के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांव की सुंदरता निखरी

Share This Article
Exit mobile version