सिटी डीएसपी की पत्नी के साथ धोखा, कंपनी ने दे दी नई की जगह पुरानी डिश वॉशर [City DSP’s wife cheated, company gave old dish washer in place of new one]

1 Min Read

रांची। रांची के सिटी डीएसपी कुमार वेंकटेश्वर रमण की पत्नी शिवानी सिंह ने एक प्रतिष्ठित कंपनी के पदाधिकारी कमल और रीटेलर मशरूम आलम के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दरअसल कंपनी ने सिटी डीएसपी की पत्नी को बर्तन धोने की पुरानी मशीन नई बताकर बेच दी। जब उन्होंने इसकी शिकायत विक्रेता संस्थान से की और उसे वापस लेने की बात कही तो वापस भी नहीं लिया गया।

शिवानी सिंह का आरोप है कि 10 अक्टूबर को उन्होंने बर्तन धोने की मशीन (डिश वॉशर) खरीदी। जिसे अगले दिन 11 अक्टूबर को उनके घर पहुंचाया गया।

मशीन को इंस्टॉल करने के लिए टेक्निशयन को समय पर नहीं भेजा गया। जब मशीन को शिवानी सिंह ने कार्टन से बाहर निकाला तो पाया कि उसके अंदर पहले से पानी है। देख कर लगा कि मशीन का उपयोग किसी ने पहले किया है।

इसकी शिकायत विक्रेता संस्थान से की गई तो उनकी ओर से कहा गया कि उसे वापस ले लिया जाएगा, लेकिन मशीन को वापस नहीं लिया गया। इसके बाद शिवानी सिंह ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई।

इसे भी पढ़े

रेमो, उनकी पत्नी समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं