चुनाव ड्यूटी पर तैनात CISF के जवान ने नशे में की फायरिंग [CISF jawan posted on election duty opened fire while drunk]

1 Min Read

सिमडेगा। सिमडेगा में विधानसभा चुनाव के लिए CISF जवानों की तैनाती की गयी है। लेकिन रविवार रात को एक CISF जवान ने नशे की हालत में खुलेआम फायरिंग कर दी। इससे आम लोग दहशत में आ गए।

CISF जवान ने अलग-अलग जगहों पर 3-4 बार फायरिंग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया है। साथ ही जवान की एके 47 भी जब्त कर ली है।

3-4 जगह पर जाकर चलाई गोलीः

विधानसभा चुनाव के लिए CISF की टीम को सिमडेगा में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी को सिमडेगा के अपर्णा होटल में ठहराया गया है। रविवार रात की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई हैं। इसमें देखा गया कि CISF जवान अपने डीएसपी अनिल के साथ नशे की हालत में होटल में था। यहां उसने फायरिंग की। इसके बाद वह भाग कर बस स्टैंड गया और वहां भी गोली चलाई। फिर शहर के भट्टीटोली में भी जा कर उसने गोली चलाई।

दहशत में लोगः

इस घटना से शहर में दहशत फैल गयी और आस-पास के लोग डर गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

इसे भी पढ़ें

सिमडेगा में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, जेएससीए के अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

Share This Article
Exit mobile version