बोकारो में CISF के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर लगा ली फांसी, मौत [CISF jawan killed his wife in Bokaro and committed suicide by hanging himself]

1 Min Read

बोकारो,एजेंसियां। बोकारो में सीआईएसएफ के जवान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या कर ली।

यह घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 की है। जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ जवान संजीत उर्फ संदीप वर्तमान में हल्दिया जिला में पोस्टेड था।

उसने सबसे पहले अपनी पत्नी विनीता देवी उर्फ रीता की हत्या की फिर देर रात फंसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पति पत्नी के बीच किसी बात लेकर हुआ था विवाद

बताया जाता है कि विनीता देवी और संजीत की शादी साल 2008 में हुई थी। दोनों की वैवाहिक जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी।

सोमवार रात को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद संजीत ने क्रोध में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

फिर देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजीत मूल रूप से बंगाल के पुरुलिया जिले स्थित उरमा गांव का रहने वाला है। वह सपरिवार बीते कई सालों से बोकारो के सेक्टर 8C में मकान नंबर 2368 में रहता था। उसका एक बेटा है।

इसे भी पढ़ें

रांची समेत देश के सभी ईडी ऑफिस पर होगी सीआईएसएफ की तैनाती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं