Chotanagpur Law College: छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एडमिशन 25 जुलाई से, 30 जून तक करें आवेदन [Admission in Chotanagpur Law College from 25th July, apply by 30th June]

1 Min Read

Chotanagpur Law College:

Chotanagpur Law College: LLB की प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई और LLM की 20 जुलाई को

रांची। छोटानागपुर लॉ कॉलेज में LLB और LLM पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी LLB पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए 30 जून तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Chotanagpur Law College: नामांकन 25 जुलाई सेः

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि LLB की प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी और इसका परिणाम 22 जुलाई को घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का नामांकन 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच किया जाएगा। LLB की कक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होंगी।

वहीं LLM पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसका रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। कॉलेज ने सभी इच्छुक छात्रों से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

LLB :आरयू : एलएलबी में एडमिशन के लिए 30 जून तक जमा होगा ऑनलाइन फॉर्म 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं