चिराग पासवान पहुंचे रांची, लातेहार से करेंगे चुनावी शंखनाद [Chirag Paswan reached Ranchi, will make election conch sound from Latehar]

1 Min Read

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रांची पहुंच गये हैं।

रांची एयरपोर्ट पर लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने चिराग पासवान का स्वागत किया। यहां से वे लातेहार जाएंगे और चुनावी शंखनाद करेंगे।

रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

बिरेंद्र प्रधान ने बताया कि लातेहार की रैली को संबोधित करने के बाद लोजपा-भाजपा द्वारा पलामू के लेस्लीगंज स्थित नीलांबर-पितांबरपुर में बाबा चौहरमल एवं पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड में कार्यक्रम होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं। इसको लेकर पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी लगातार झारखंड के दौरे पर हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में चिराग पासवान और मांझी की पार्टी का क्या होगा?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं