Children missing from Dhurwa: रांची के धुर्वा से दो बच्चे 20 घंटे से लापता, पुलिस तलाश में जुटी

2 Min Read

Children missing from Dhurwa

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी खटल से शुक्रवार को 2 बच्चों के लापता होने की खबर सामने आयी है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई-बहन तीन बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए बाहर गए थे, लेकिन 20 घंटे के बाद भी घर वापस नहीं लौटे हैं। परिवार और स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को आस पास के इलाके में ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उन्हें बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने दोनों बच्चों के गुम होने की शिकायत धुर्वा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे सामान लेने दुकान गए थे, लेकिन दुकान बंद होने के कारण वे आगे बढ़ गए और रास्ता भटक जाने की वजह से घर वापस नहीं लौट पाए। पुलिस ने बताया है कि कुछ लोगों ने दोनों बच्चों को शहीद मैदान के पास रोते हुए देखा था।

पुलिस बच्चों की तलाश के लिए धुर्वा थाना क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में संभावित मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों बच्चों के फोटो अलग-अलग थानों में भेजे गए हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित ढूंढा जा सके।

Share This Article