Children died due to drowning:
रांची। राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ये बच्चे खेत में खेल रहे थे। यहां सिंचाई के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में ये बच्चे डूब गए। हादसा महुआजाड़ी पंचायत के मिशन नवाटांड़ गांव में हुआ। मृत बच्चों की पहचान अफान (8 वर्ष), उसकी बहन आफिया परवीन (10 वर्ष) और मारिया परवीन (10 वर्ष) के रूप में हुई है।
Children died due to drowning:नहाने गये थे बच्चेः
जानकारी के अनुसार, 4 बच्चे नहाने के लिए गांव से थोड़ी दूर स्थित एक गड्ढे में गए थे, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। यह गड्ढा सिंचाई के लिए जेसीबी से खोदा गया था। नहाते वक्त अफान, आफिया और मारिया गहरे पानी में डूब गए, जबकि मारिया का भाई ओसामा (8 वर्ष) जैसे-तैसे बचकर भागा और गांव में जाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला।
Children died due to drowning:2 बच्चों की मौके पर ही हुई मौतः
अफान और आफिया की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि मारिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
Children died due to drowning:नहीं हुआ पोस्टमार्टमः
मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि बच्चों की उम्र को देखते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव के कब्रिस्तान में तीनों बच्चों को दफनाया गया।
इसे भी पढ़ें
रांची में जीरो पावर कट का दावा फेल, 84 जेई की जरूरत, सिर्फ 9 कर रहे काम







