Missing child news: 60 किमी भटका बच्चा, फिर भी नहीं मिली मां

2 Min Read

Missing child news:

खूंटी। खूंटी जिले का एक मासूम मां की तलाश में 60 किमी तक तक भटकता रहा, फिर भी उसे मां नहीं मिली। यह भावुक कर देने वाला मामला खूंटी के अड़की प्रखंड का है। महज 7 साल का मासूम बच्चा मां की तलाश करते हुए पैदल अड़की से खूंटी तक पहुंच गया। उसे खूंटी पुलिस ने भटकते हुए हालात में पाया।

बच्चा भूख-प्यास से बेहाल था। वह इतना कमजोर हो गया था कि कुछ बोल नहीं पा रहा था। बस मां-मां की रट लगाये जा रहा था। पुलिस ने पहले बच्चे को खाना खिलाया और उसकी पहचान जानने की कोशिश की, लेकिन जब कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी, तो उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया गया। सीडब्ल्यूसी ने बच्चे को अस्थायी रूप से सहयोग विलेज भेजा, जहां अब वह सुरक्षित है।

पिता बाहर गया काम करने, मां चली गई किसी और के साथः

बाल कल्याण समिति द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बच्चे का पिता रोजगार की तलाश में घर से बाहर गया हुआ है, जबकि मां किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर छोड़कर चली गई है। इस पारिवारिक संकट के चलते बच्चा अकेला पड़ गया और मां की तलाश में भटकते हुए खूंटी तक पहुंच गया। बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ़ खान ने बताया कि बच्चे के बयान और अन्य सूचनाओं के आधार पर उसके गांव और परिवार का पता लगाया गया है। अब सामाजिक जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि बच्चे के भविष्य के हित में उचित निर्णय लिया जा सके।

इसे भी पढ़ें

Mother shoots 4 children: टेक्सास में दिल दहला देने वाली घटना: ब्रेजोरिया काउंटी में मां ने 4 बच्चों पर गोली चलाई, 2 की मौत


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं